Vivo V27 Pro: अगर आप एक Mid Range स्मार्टफोन खोज रहे हैं तो Vivo V27 Pro आपके लिए बहुत बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसके अलावा अगर आप Videography या Photography के शौकीन है, तो आपके यह फोन जरूर Choose करना चाहिए क्योंकि इसमें प्रोफेशनल क्वालिटी के कैमरे लगे हैं। साथ ही इस फोन की एक्सीलेंट परफॉर्मेंस है।

Vivo V27 Pro में 4600 mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इस फोन में और क्या-क्या Features है यह जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़े।
Vivo V27 Pro के Features और Specification
Display: Vivo V27 Pro 6.78 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। यह स्क्रीन 120 Hz का हाई रिफ्रेश रेट और Full HD Dimension Resolution को सपोर्ट करती है।
Processor: यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर के साथ आता है जो इसकी परफॉर्मेंस को शानदार बनाता है।इसका ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड है।
Camera: Vivo के इस डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और दो मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप मौजूद है। बाकी इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का हाई क्वालिटी कैमरा दिया गया है।
Battery: इस फोन में 4600 mAh की बैटरी दी गई है जो की यूजर को अच्छा बैकअप प्रदान करती है। साथ ही इसमें चार्जिंग के लिए 66 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
RAM and Storage: Vivo V27 Pro अलग-अलग Variant में लॉन्च किया गया है जिसमें RAM के 8GB और 12GB का विकल्प मौजूद है तथा स्टोरेज के लिए 128 GB और 256 GB का ऑप्शन आता है।
Vivo V27 Pro का Price
इसका प्राइस वेरिएंट पर आधारित है। 8GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 33,999 है। वहीं 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपए है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल यानी 8GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाली डिवाइस की कीमत 32,999 है।