Tata Punch 2025: क्या आप एक नई गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं? अगर हाँ, तो टाटा मोटर्स की नई Tata Punch 2025 आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है।

टाटा पंच ने लॉन्च के बाद से ही भारतीय बाजार में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और अब इसका नया मॉडल और भी बेहतर फीचर्स के साथ आने वाला है। चलिए देखते हैं कि इस नई पंच में क्या कुछ खास है।
Tata Punch 2025 Look
2025 टाटा पंच का लुक पहले से भी ज्यादा आकर्षक होने वाला है। इसमें आपको नए डिजाइन के हेडलैंप्स और LED DRLs मिलेंगे, जो इसे एक मॉडर्न और स्टाइलिश SUV का फील देते हैं।
गाड़ी के बंपर और ग्रिल में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे इसका लुक और भी दमदार लगता है। साथ ही, नए डायमंड-कट एलॉय wheels इसे एक sporty touch देते हैं।
Tata Punch 2025 Interior
गाड़ी के अंदर भी काफी कुछ नया है। इसमें आपको 10.25 इंच का बड़ा touchscreen infotainment system मिलेगा, जो Apple CarPlay और Android Auto दोनों को support करता है।
इसके अलावा, नया D-कट स्टीयरिंग व्हील, फ्लैट-बॉटम फ्लोर और 90-डिग्री में खुलने वाले दरवाज़े गाड़ी में बैठने और उतरने को बेहद आसान बनाते हैं। कुछ मॉडल्स में आपको सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिल सकते हैं।
Tata Punch 2025 Engine और Safety
नई टाटा पंच में आपको वही दमदार 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो अच्छी परफॉर्मेंस और माइलेज के लिए जाना जाता है। यह गाड़ी मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन में उपलब्ध होगी।
सेफ्टी के मामले में टाटा हमेशा से ही आगे रहा है और नई पंच को भी Global NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे भारत की सबसे सुरक्षित कारों में से एक बनाती है।