ओप्पो और वीवो को कड़ी टक्कर देगा OnePlus का 8GB रैम, 16MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला तगड़ा 5G स्मार्टफोन

OnePlus 11 5G: लोग ऐसा मानते है की iPhone और Samsung के बाद Oneplus सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन में से एक है। और Oneplus 11 5G भी कम्पलीट फ्लैगशिप फ़ोन है, जिसमें शानदार डिस्प्ले, बेहतरीन कैमरा, टॉप-टियर परफॉरमेंस और सुपर-फास्ट चार्जिंग का ज़बरदस्त कॉम्बिनेशन मिलता है।

आइए आज के इस लेख में हम Oneplus 11G के सभी विशेषताओं के बारे में जानते है। 

OnePlus 11 5G Design and Display

OnePlus 11 5G का डिज़ाइन बहुत ही आकर्षक है और यह दो रंगों में आता है – इटरनल ग्रीन (Eternal Green) और टाइटन ब्लैक (Titan Black)। 

इसमें आपको 6.7 इंच की QHD+ Super Fluid AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसका रेजोल्यूशन 3216 x 1440 पिक्सल है, जो बहुत ही शार्प और वाइब्रेंट कलर्स दिखाता है। सबसे बड़ी खासियत है इसका 120Hz का डायनामिक रिफ्रेश रेट, जो LTPO टेक्नोलॉजी के साथ आता है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन भी दी गई है।

OnePlus 11 5G Camera

  • 50MP का मेन कैमरा: यह Sony IMX890 सेंसर के साथ आता है और इसमें Optical Image Stabilization (OIS) भी है, जिससे तस्वीरें और वीडियोज़ स्टेबल आते हैं।
  • 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा: यह Sony IMX581 सेंसर है, जो 115-डिग्री का फील्ड ऑफ़ व्यू देता है।
  • 32MP का पोर्ट्रेट टेलीफोटो लेंस: यह Sony IMX709 सेंसर है और 2x ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करता है, जिससे आप बेहतरीन पोर्ट्रेट शॉट्स ले सकते हैं।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आप इसके मेन कैमरे से 8K वीडियो 24 fps पर और 4K वीडियो 60 fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं।

OnePlus 11 5G Performance and Processor

इसमें Qualcomm का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर लगा है। यह फ़ोन दो RAM वैरिएंट्स में आता है:

  • 8GB LPDDR5X RAM और 128GB (UFS 3.1) स्टोरेज
  • 16GB LPDDR5X RAM और 256GB (UFS 4.0) स्टोरेज

यह OxygenOS 13 पर चलता है, जो Android 13 पर आधारित है।

OnePlus 11 5G Battery and Charging

OnePlus 11 5G में 5000mAh की बड़ी बैटरी है, जो पूरे दिन आराम से चल जाती है। और अगर बैटरी खत्म हो भी जाए, तो चिंता की कोई बात नहीं है। इसके साथ 100W SUPERVOOC फ़ास्ट चार्जर आता है, जो कंपनी के दावे के अनुसार फ़ोन को सिर्फ 25 मिनट में 1 से 100% तक चार्ज कर देता है।

Scroll to Top